{"_id":"6887b6b51038cc34f6098cfe","slug":"paragliding-flight-started-from-the-hill-of-banasura-fort-champawat-news-c-229-1-shld1026-127214-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाणासुर किले की पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग उड़ान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाणासुर किले की पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग उड़ान शुरू
Mon, 28 Jul 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पर्यटन विभाग की ओर से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयास के तहत ऐतिहासिक बाणासुर किले की पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग उड़ान शुरू हो गई है।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर जनपद के स्थानीय युवाओं को दो पैराग्लाइडर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्हें नियमित प्रशिक्षण एवं उड़ान अभ्यास के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। अक्तूबर-नवंबर 2025 से चंपावत में व्यवसायिक (कॉमर्शियल) टेंडम पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कराने की तैयारी है। इससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चंपावत आने वाले पर्यटक रोमांचक टेंडम पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी के बताया कि प्रारंभिक उड़ानों में प्रशिक्षित स्थानीय युवा आशीष कोहली, शीतला ठाकुर और शुभम मेहता शामिल रहे। कहा कि यह साइट व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त है और भविष्य में यहां पैरामोटरिंग जैसे अन्य साहसिक खेलों की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री की पहल पर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। कहा कि चंपावत प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक गतिविधियों की असीम संभावनाओं से परिपूर्ण जनपद है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चूका और पंचेश्वर जैसे स्थलों को भी साहसिक पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। संवाद