फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Para-military force will be handed over to the polling stations

पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले रहेंगे संवेदनशील मतदान केंद्र

Wed, 01 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 01 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की दोनों विधानसभा सीटों में बनाए गए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिहाज से पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग से पर्याप्त मात्रा में पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की गई है।

इसके अलावा नेपाल सीमा के अनधिकृत मार्गों में एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ पेट्रोलिंग करने के साथ ही अवैध खनन और शराब के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में 285 मतदान केंद्रों में 320 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें से 27 मतदान केंद्र संवेदनशील और 16 मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के अनुसार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस सुरक्षा के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए चार कंपनी और दो सेक्शन पैरा मिलिट्री फोर्स और एक कंपनी पीएसी की मांग चुनाव आयोग को भेजी गई है। एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया निपटने तक धारा-144 का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बैठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed