{"_id":"655ce5413fb72193ee07eff7","slug":"pankaj-and-khushi-will-participate-in-state-level-science-congress-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1487-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राज्य स्तर विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे पंकज और खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राज्य स्तर विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे पंकज और खुशी
Tue, 21 Nov 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान सांग्रेस के लिए चयनित छा0ा खुशी। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के दयानंद इंटर काॅलेज के 11वीं के छात्र पंकज भट्ट और छीनीगोठ राजकीय विद्यालय की छात्रा खुशी जोशी का चयन राज्य स्तर की विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। शिक्षकों, स्कूल प्रशासन और लोगों ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी है। स्कूल प्रबंधक डाॅ. मनुश्रवा आर्य और प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडे ने छात्र पंकज को सम्मानित किया। छात्र पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक आशुतोष सिंह के मार्गदर्शन को दिया। वहीं छीनीगोठ की छात्रा खुशी जोशी का स्कूल में स्वागत हुआ। उसके मार्ग दर्शक शिक्षक पवन कुमार ने छात्रा को सम्मानित किया। विज्ञान समन्वयक त्रिलोचन जोशी ने इन मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई दी है। संवाद
--
बाल वैज्ञानिक रोशन और अमित का राज्य स्तर के लिए चयन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के दो बाल वैज्ञानिकों रोशन नेगी और अमित बिष्ट का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। मंगलवार को प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता और शिक्षक बृजेश ढेक के संचालन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. सुधाकर जोशी, शिक्षक पीडी मुरारी, सुशील जोशी, ओम प्रकाश जोशी, नरेश सागर, गणेश पंत, भुवन सिंह अधिकारी ने खुशी जताई है। संवाद