फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pandit ji quarantined for 14 days

शादी कराने गए पंडित थे जी, वापस नहीं लौटे, 14 दिन के लिए हुए क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Pandit ji quarantined for 14 days
क्वारंटीन हुए विवाह कराने गए पंडित ललित चौबे। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के एक गांव से शादी कराने गए पंडित जी बारात लौटने के बाद घर नहीं पहुंच सके। खटीमा में बारात निपटा कर पहुंचे पंडित जी को लोहाघाट पुलिस ने नोटिस दे क्वारंटीन कराया। और पंडित जी अपने घर पहुंचने के बजाय पऊं में प्राइमरी स्कूल पहुंचा दिए गए। बाराकोट ब्लाक के श्याम लाल की 11 मई को ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा बारात गई। दो कारों में बारात के लोग रात को वापस लौटे। तभी लोहाघाट पुलिस ने क्वारंटीन का नोटिस भेजा। नोटिस मिलने पर विवाह कराने गए सुंई निवासी पंडित ललित चौबे सोमवार की रात ही सुंई-पऊं प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन हो गए। लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि ऑरेंज जोन से आने वाले को अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारंटीन किया जाना है। इसी के तहत बारात में गए पंडित जी को क्वारंटीन किया गया है। बारात के शेष लोगों को भी क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
--::: चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में हुआ यज्ञोपवीत संस्कार :: चंपावत। चंपावत में लॉकडाउन के बीच जरूरी धार्मिक कार्यक्रम निपटाए जा रहे हैं। कफलांग गांव के नवीन जोशी के बेटे राहुल और प्रकाश जोशी के पुत्र मुकेश व हिमांशु का यज्ञोपवती संस्कार हुआ। दिनेश जोशी ने बताया कि तीनों लोगोंं के यज्ञोपवीत संस्कार में सभी रस्मों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन

Pandit ji quarantined for 14 days
चंपावत के कफलांग में यज्ञोपवीत में मौजूद लोग। - फोटो : AMAR UJALA
चंपावत के कफलांग में यज्ञोपवीत में मौजूद लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed