फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Palak and Harshita will participate in National Karate

पलक और हर्षिता करेंगी राष्ट्रीय कराटे में प्रतिभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Palak and Harshita will participate in National Karate
नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रा हर्षिता बोरा और पलक कापड़ी का स्वागत करते एकेडमी के सदस्य? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा निवासी पलक कापड़ी और हर्षिता बोरा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में होने वाली केंद्रीय विद्यालयों की 51वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह बनबसा स्थित वीआर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक कृष्णकांत कौशल एवं पूजा महर से कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। पलक कापड़ी एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो में सातवीं और हर्षिता बोरा दसवीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व में केंद्रीय विद्यालय संगठन की रुड़की में हुई 51वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता की ताइक्वांडो और जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था। अब वह 15 से 19 अक्तूबर तक ग्वालियर के शक्तिनगर में होने वाली केवि संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के कराटे कोच विजय रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद विवेक शेजवलकर करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पलक और हर्षिता का वीआर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केवि क्रमांक दो की प्राचार्य रंजन बरफाल, एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा, मदन लाल, गोपाल सिंह बिष्ट, खेल प्रशिक्षक ललित नेगी, सभासद मोनू ठाकुर, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, व्यवसायी शिवनारायण शाहू आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed