फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Overnight stop on the philosophy mother Purnagiri

रात में मां पूर्णागिरि के दर्शन पर रोक

Wed, 01 Jul 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 01 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

वर्षाकाल में आपदा के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मां श्री पूर्णागिरि धाम में रात के वक्त दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक श्रद्धालु काली मंदिर से ऊपर नहीं जा सकेंगे। पुलिस के साथ ही मंदिर समिति को भी इस बाबत निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


पूर्णागिरि धाम की यात्रा वर्षाकाल में जोखिम भरी हो जाती है। बारिश के वक्त आपदा का खतरा हमेशा बना रहता है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार रात के वक्त दर्शन पर रोक लगा दी है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि फिलहाल भैरव मंदिर तक मोटर मार्ग और मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग खोल दिया गया है, लेकिन वर्षाकाल में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा है, जिसे देखते हुए रात के वक्त दर्शन पर रोक लगाई गई है। दिन के वक्त यात्री सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दर्शन को आ-जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोनिवि को मार्ग और जलसंस्थान को पेयजल लाइन वर्षाकाल में दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बारिश का मौसम शुरू होने के बाद भी मां पूर्णागिरि के दर्शन को अब भी बड़ी तादात में श्रद्धालु आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed