फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ourism will increase with the construction of Buransh Valley in Hingla Devi of Champawat.

Champawat News: चंपावत के हिंग्ला देवी में बुरांश वैली निर्माण से बढ़ेगा पर्यटन

Fri, 02 Jan 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 02 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
ourism will increase with the construction of Buransh Valley in Hingla Devi of Champawat.
चंपावत। वन विभाग वन पंचायत खर्ककार्की के मां हिंग्ला देवी क्षेत्र को बुरांश वैली के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बुरांश वैली निर्माण से इको और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब सात किमी की दूरी पर मां हिंग्ला देवी मंदिर स्थिति है। पूरा क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां पर बाज और बुरांश, अन्य पौध हैं। साथ ही अन्य प्रकार के पौध, पक्षी और जीव भी दिखाई देते हैं। धार्मिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र आस्था का केंद्र भी है। धार्मिक और जैव विविधता वाले क्षेत्र को वन विभाग पर्यटन के मानचित्र पर उकेरने की तैयारी कर रहा है। विभाग क्षेत्र के बुरांश वैली के रूप में विकसित कर इको पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। वर्षा के पानी को संरक्षित कर झरना निर्माण का काम किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक रूप से यहां पर बैठने के संसाधन बनाए जाएंगे। बुरांश वैली विकसित होने से क्षेत्र का विकास होगा। पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उपप्रभागीय वन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जैव विविधता को संरक्षित करते हुए बुरांश वैली के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed