फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Orthopedist started providing services at Lohaghat Hospital

Champawat News: लोहाघाट अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी शुरू की

Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Orthopedist started providing services at Lohaghat Hospital
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का सप्ताह में दो दिन सेवाएं देने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही शासन से स्त्री और बाल रोग विशेषज्ञ मिलने की उम्मीद है। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने बताया कि उप जिला अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर की कमी से लोगों को भारी दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग पर सीएमओ ने अस्थायी व्यवस्था के तहत अस्पताल में सप्ताह में दो दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जयपाल की नियुक्ति कर दी है। इससे लोगों को सहूलियतें मिलने लगी हैं। इधर, पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में बाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन दिया था। जिसका संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक अजीत मोहन जौहरी ने सीएमओ को उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती के निर्देश दिए हैं। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। अस्पताल की एमएस डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। जल्द ही बाल रोग विशेषज्ञ भी सप्ताह में दो दिन सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed