{"_id":"6525882004f5a5220c0e99cc","slug":"order-cancelled-15-schools-of-lohaghat-area-will-no-longer-be-closed-champawat-news-c-229-1-shld1009-2504-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आदेश निरस्त, अब बंंद नहीं होंगे लोहाघाट क्षेत्र के 15 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आदेश निरस्त, अब बंंद नहीं होंगे लोहाघाट क्षेत्र के 15 विद्यालय
Tue, 10 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मायावती आश्रम के संभावित दौरे के चलते 15 विद्यालयों को बंद करने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। हेलीपैड से मायावती आश्रम के मार्ग पर आने वाले विद्यालयों को 12 अक्तूबर से दो दिन के लिए बंद करने के पांच अक्तूबर को आदेश हुए थे।
इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुई, पऊ, बनगांव, फोर्ती, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फोर्ती, पऊ, सरस्वती शिशु मंदिर पाटन, एलपाइन कान्वेंट स्कूल लोहाघाट, मल्लिकार्जुन स्कूल, गुरुकुलम, मानेश्वर स्कूल, मुक्ता मेमोरियल स्कूल लोहाघाट, महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट और होली विजडम स्कूल मानेश्वर शामिल थे।
इधर आठ अक्तूबर को पीएम के मायावती आश्रम नहीं आने की सूचना मिली। मुख्य शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने बताया कि पीएम का दौरा नहीं होने की वजह से ये आदेश वापस लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
एसएमसी ने स्कूल में किया औचक निरीक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के लीलाधर भट्ट विद्या मंदिर में एसएमसी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को एसएमसी अध्यक्ष नवीन सिंह बोहरा, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट और सदस्य सतीश चंद्र ओली ने निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाईं। 12 आचार्य उपस्थित थे। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी 94 प्रतिशत थी। एसएमसी पदाधिकारियों ने प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश ओली को जरूरी निर्देश दिए। संवाद