फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Or be paid to the municipality dissolved

भुगतान दें वरना पालिका को करें भंग 

Sun, 17 Apr 2016 05:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 17 Apr 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
 नगर पालिका टनकपुर के रिटायर्ड कर्मियों के लंबित देयकों के भुगतान के मामले में हाईकोर्ट सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि नगर पालिका भुगतान करने में असमर्थ है तो उसे भंग कर दिया जाए। इसके लिए स्टेट अथॉरिटी को चार सप्ताह के अंदर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी राकेश ठाकुर, उदय सिंह, खलीक अहमद और मो. खलील ने अपने लंबित देयकों के भुगतान को लेकर नगर पालिका के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 28 मार्च को न्यायाधीश सुधांशु धुलिया की एकल खंड पीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा है कि रिटायर्ड कर्मचारी के लिए जीवन में पेंशन जरूरी है और नगर पालिका उसका भी भुगतान नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश दिया है कि नगर पालिका परिषद रिटायर्ड कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के लाभों का शीघ्र भुगतान करें अन्यथा नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 30 के तहत नगर पालिका बोर्ड को भंग कर दिया जाए। कोर्ट ने स्टेट अथॉरिटी को चार सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने को कहा है। इधर कोर्ट के आदेश को तीन सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक नगर पालिका को शासन से बजट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश से नगर पालिका में हड़कंप 
 हाईकोर्ट के आदेश से प्रशासन और नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है। पालिकाध्यक्ष ने राज्यपाल को पत्र भेजकर कहा  है कि सीमित आय के साधन होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मियों को पालिका भुगतान करने में असमर्थ है। पालिका ने समय-समय पर  कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान के लिए शासन से बजट की मांग की गई। शासन ने भी कई बार बकाया देयकों के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन बजट नहीं दिया। पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन, उपदान,  एसीपी के लाभ का 2.57 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।


पालिकाध्यक्ष  ने कहा है कि कर्मचारियों की यह देनदारी सिर्फ मौजूदा बोर्ड के समय की ही नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि बोर्ड को भंग करने की नौबत आए तो उससे पहले उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों की देनदारी निपटाने को शीघ्र बजट दिए जाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed