फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ?? ?? ?????? ?? ?????Opposing the imperative of attendance through the app

एप के माध्यम से हाजिरी लगाने की अनिवार्यता का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
?? ?? ?????? ?? ?????Opposing the imperative of attendance through the app
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से विकसित मोबाइल एप के माध्यम से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी लगाने की अनिवार्यता का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इसके विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम टीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता भूपेंद्र प्रकाश जोशी और गोविंद सिंह बोहरा के नेतृत्व में एकजुट कर्मचारियों का कहना था कि जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए एप के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया है। इस कारण कर्मचारियों को जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कतिपय तकनीकी सुविधा और दूरसंचार के माध्यमों के अभाव में एप में उपस्थिति दर्ज करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एप से हाजिरी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। कहा कि कोविड-19 के कारण जहां सभी अधिकारी कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपना कार्य कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से बेवजह के आदेश जारी कर कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने इस आदेश का विरोध कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें सुरेंद्र सिंह सौन, रमेश सिंह देव, एसए सिद्दीकी, नगेंद्र कुमार जोशी, जीवन ओली, नवीन सिंह देउपा, जगदीश सिंह अधिकारी, बंशीधर थ्वाल, पान सिंह मेहता, भूपाल सिंह, निर्मल पुनेठा, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह, पल्लव जोशी, पुष्कर सिंह बोहरा, चतुर सिंह महर, गजेंद्र राम, मोहन चंद्र पांडेय, रघुवर दत्त पंत, प्रकाश गिरि, हरीश जोशी, रमेश चंद्र पंत, धीरेंद्र सिंह भंडारी, महेश चंद्र पांडेय, प्रकाश सिंह तड़ागी, राजेंद्र भट्ट, विनीत, मिंटू सिंह राणा, हरिविनोद पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed