फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opposed to run high school high school junior high school

उच्चीकृत हाइस्कूल की कक्षाएं जूनियर हाइस्कूल में चलाने का विरोध

Fri, 11 Aug 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 11 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Opposed to run high school high school junior high school
चंपावत में एडीएम को ज्ञापन देते टांण के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
जिले के पाटी विकासखंड के उच्चीकृत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांण का संचालन जूनियर हाइस्कूल के भवन में किए जाने से अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों की साजिश के कारण हाइस्कूल का संचालन नियत स्थान से हटकर काफी दूर  जूनियर हाइस्कूल के भवन में किया जा रहा है। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि टांण विद्यालय की स्थापना 1998 में हुई थी। तब से यह स्कूल ग्राम पंचायत टांण, साल, ककनई, बुड़म के केंद्र स्थल रतखाल में संचालित किया जा रहा है। स्कूल खुलने के दौरान 23 नाली नाप भूमि ग्रामीणों की ओर से शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया गया था। लेकिन अराजक तत्वों की ओर से हाइस्कूल को क्षतिग्रस्त भवन जूनियर स्कूल में शिफ्ट करवा दिया गया है। जिस कारण जगह के अभाव और जूनियर भवन की छत टपकने के कारण बच्चे बरसात के मौसम में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने हाइस्कूल की कक्षाएं रतखाल में चलाने और टांण हाइस्कूल का इंटरमीडिएट तक उच्चीकरण किए जाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


मांग पूरी न होने की दशा में अभिभावकों ने उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एडीएम हेमंत वर्मा ने अभिभावकों को जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, भोलादत्त गड़कोटी, देवीदत्त गड़कोटी, पूर्व प्रधान गोविंद बल्लभ, बीडीसी सदस्य अनी राम, खष्टी देवी, पवन माहरा, पुष्कर सिंह, मोहनी देवी, जगदीश चंद्र, विशन सिंह माहरा, नारायण सिंह, भवान सिंह, मोहन चंद्र गड़कोटी, गुणानंद सहित तमाम अभिभावक शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed