फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   one week before board exam sanitize all schools

बोर्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले स्कूलों को सैनिटाइज कर लें : डीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
one week before board exam sanitize all schools
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति यह मान ले कि अगला व्यक्ति कोरोना संक्रमित है और उससे दूरी बनाए रखे तो, इस वायरस से आसानी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 22 जून से बोर्ड परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों को परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व 16 जून तक खाली करने के साथ ही सैनिटाइज किया जाए। उन्होंने 15 मार्च से तीन मई तक तथा चार मई से आठ जून तक आए प्रवासियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी को सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को अवगत कराने के निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति उनकी दुकान से खांसी, बुखार, जुकाम की दवाइयां लेता है, तो उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर अवश्य नोट कर लें। सामाजिक दूरी बनाने का नियम का पालन करें, मास्क, साबुन से समय-समय पर हाथ धोएं और पीने के लिए उबले पानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
---:::: सैलानीगोठ क्वारंटीन सेंटर मामले में जवाब तलब ::: चंपावत। सैलानीगोठ सेंटर में शनिवार को क्वारंटीन एक व्यक्ति के सेंटर से गायब रहने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बाद में यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। डीएम ने इस मामले में न्याय पंचायत के नोडल अधिकारी, ग्राम पंचायत नोडल, शिक्षक, आशा, आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी न्याय पंचायत नोडल अधिकारियों को कोरोना संक्रमितों के ठीक होने के बाद होम क्वारंटीन भेजे गए लोगों के घर के सामने पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। जिसमें उनका नाम, पता, क्वांरटीन अवधि कब पूरी हो रही है आदि अंकित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::::: बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद ::: एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सीएमओ डाँक्टर आरपी खंडूरी, सीएमएस डाँक्टर आरके जोशी, एसीएमओ इंद्रजीत पांडेय, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, शिप्रा जोशी, सीईओ आरसी पुरोहित, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ एसके पंत, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीएसटीओ एनबी बचखेती आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed