{"_id":"5e96d27d8ebc3e76a002e67a","slug":"one-person-was-allowed-three-arrived-fir104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति की इजाजत थी, वाहन से आ गए चार, किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति की इजाजत थी, वाहन से आ गए चार, किया क्वारंटीन
विज्ञापन
टनकपुर के राहत केंद्र में योगाभ्यास करते क्वारंटीन किए गए लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के दौरान विशेष अनुमति में वाहन में एक व्यक्ति के बजाय चार लोगों को सवार होना भारी पड़ा। पुलिस ने नियम तोड़ने पर रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। बुजुर्ग महिला को जांच के बाद छोड़ दिया।इसके अलावा हल्द्वानी से आई कार को मय चालक वापस भेज दिया गया।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि चंपावत के एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को वाहन से हल्द्वानी से चंपावत आने की इजाजत दी गई थी। अनुमति में शर्त यह थी कि ड्राइवर के अलावा सिर्फ वहीं इसमें सवार हो सकते हैं। मगर हल्द्वानी से इस वाहन में ड्राइवर समेत चार लोग सवार हो गए। सवार लोगों में राजस्व निरीक्षक के अलावा 85 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला भी थी। महिला को चिकित्सकीय जांच के बाद छोड़ दिया गया। कोरोना वायरस के खतरों से बचाव को जारी लॉकडाउन में अनुमति की शर्तो के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 189 के अलावा महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक सहित कुल तीन लोगों को चंपावत में 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा वाहन को तुरंत हल्द्वानी भेज दिया गया है।
:::इनसेट::: राहत शिविर में सीख रहे योग :: टनकपुर (चंपावत)। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के सरस्वती शिशु मंदिर के राहत शिविर में क्वारंटीन किए गए लोगों को उत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। बाहर से आए इन लोगों को प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ जोशी योगाभ्यास करा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सूर्य नमस्कार से लेकर कई आसन सीखाए। इसके अलावा शिविर में निरक्षर लोगों को पढ़ाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन