{"_id":"695954463db2ea3b530fa165","slug":"one-kilometer-road-worth-lakhs-will-be-built-in-gram-panchayat-goshni-champawat-news-c-229-1-cpt1004-133761-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्राम पंचायत गोशनी में बनेगी लाखों की एक किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्राम पंचायत गोशनी में बनेगी लाखों की एक किमी सड़क
Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत गोशनी में एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। परियोजना की कुल लागत 69.46 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें मनरेगा मद से 34.73 लाख रुपये और मेरा गांव, मेरी सड़क (एमजीएमएस) योजना के तहत 34.73 लाख रुपये की धनराशि शामिल है। सड़क निर्माण कार्य का क्रियान्वयन पाटी ब्लॉक की ओर से किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए निरंतर योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि गोशनी से ओलीगांव तक सड़क निर्माण से आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन