फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One arrested with hashish and illicit liquor

लॉकडाउन में घर में बनाई 1 किलो 300 ग्राम चरस, पुलिस ने दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
One arrested with hashish and illicit liquor
चरस व शराब के साथ दबोचा गया खूनाबोरा गांव का आरोपी जितेंद्र बोहरा। - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के खूनाबोरा में एक व्यक्ति ने लॉकडाउन के दौरान घर पर ही एक किलो 300 ग्राम चरस बना डाली। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के साथ ही महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास चरस के अलावा देशी-विदेशी शराब की 24 पेटी भी बरामद हुई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि बताया कि पूछताछ में आरोपी जितेंद्र बोहरा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान चरस को घर पर तैयार किया।
विज्ञापन

आरोपी इस चरस को बेचने की फिराक में था, मगर इससे पहले ही मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। उप निरीक्षक देवेंद्र मेहता के नेतृत्व में मतलूब खान, मनोज बैरी, राकेश रौंकली, भुवन पांडेय व भुवन भारती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने 139 बोतल शराब के साथ तीन को पकड़ा
चंपावत। आबकारी विभाग ने छापे मारकर तीन जगह से 139 बोतल देसी और विदेशी शराब पकड़ी है। तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।
चंपावत के आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि तीन जगह छापे मारे। इस दौरान खेतीखान में भगवान सिंह के मकान के पीछे की गली से छह पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। मौराड़ी रोड पर खीमानंद के पास से देसी शराब के 122 पव्वै मिले हैं। बौतड़ी घाट में पुष्कर सिंह के पास से 148 पव्वै देसी शराब बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में दीपा फर्त्याल, भगवती, राजीव चंद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed