फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One and a half km road from MLA fund to Amkhark

विधायक निधि से बनेगी आमखर्क तक की सवा किमी की सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
One and a half km road from MLA fund to Amkhark
सड़कविहीन आमखर्क गांव। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सूखीढाग के आमखर्क गांव अब सड़क से वंचित नहीं रहेगा। इस गांव के लिए जल्द ही सड़क बनेगी। अमर उजाला में 31 जनवरी को इस संबंध में प्रमुखता से (सड़क की कमी से निशुल्क जमीन से हाथ धोया) खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से सड़क काटने का एलान किया।
विज्ञापन

धूरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने आमखर्क में 25 नाली जमीन पौधशाला (नर्सरी) के लिए देने का प्रस्ताव रखा था। इसे भेषज संघ बोर्ड की बैठक में स्वीकार भी कर लिया गया । लेकिन जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पौधशाला की प्रस्तावित जगह देखने के बाद पूरी होनी थी। भेषज विकास विभाग के सचिव कमलेंद्र यादव ने मौका मुआयना कर आमखर्क की जमीन को पौधशाला के लिए ठीक होने के बावजूद बृजनगर से आमखर्क तक सड़क की पहुंच नहीं होने से पौधशाला बनाने को अव्यवहारिक बताया था। साथ ही विभाग ने इस प्रस्ताव को सड़क पहुंच नहीं होने के चलते खारिज कर दिया था। मामले की जानकारी विधायक को लगी, तो उन्होंने विधायक निधि से सड़क काटने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

सूखीढांग धूरा क्षेत्र का आमखर्क चार सेनानियों का गांव है। लेकिन आजादी के 73 साल से अधिक बाद भी यहां सवा किमी के हिस्से में सड़क नहीं है। सड़क नहीं होने का नुकसान विकास ही नहीं, पौधशाला नहीं बन पाने के रूप में भी भुगतना पड़ रहा था। अलबत्ता अब यहां सड़क की जल्द कटिंग हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजनगर से आमखर्क तक सड़क का विधायक निधि से निर्माण किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी के प्रस्ताव पर विधायक निधि से इस सड़क को पूरा कराया जाएगा। बस इसके लिए क्षेत्र के लोगों को नाप जमीन की अनापत्ति देनी होगी। - कैलाश गहतोड़ी, विधायक, चंपावत।

इसलिए नई जगह विकसित की जा रही है पौधशाला
भेषज विकास विभाग की पौधशाला चंपावत के सेलाखोला में है। लेकिन इस जमीन का कुछ हिस्सा नगर पालिका को दिए जाने और बची हुई नर्सरी का काफी हिस्सा कूड़े की चपेट में आने से बर्बाद हो रहा है। भेषज विकास विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी ने बताया कि इसके चलते विभाग ने इस पौधशाला के स्थान पर नई पौधशाला बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed