फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One accused arrested with heroin in Tanakpur

Uttarakhand News: टनकपुर में हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता

Fri, 25 Apr 2025 05:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:40 PM IST
सार

टनकपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है। पुलिस ने एक आरोपी को चेकिंग के दौरान 16.66 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
One accused arrested with heroin in Tanakpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र टनकपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है। पुलिस ने एक आरोपी को चेकिंग के दौरान 16.66 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मूल रूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा क्षेत्र का रहने वाला है जो वर्तमान में शारदा घाट क्षेत्र में रहता मिला।

विज्ञापन
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैलानी गोठ के पास कच्ची नहर बंदे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार मूल रूप से वनभूलपुरा के नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास और हाल निवासी वार्ड संख्या 2 शारदा घाट निवासी आरोपी मोहम्मद यूसुफ को रोका। आरोपी यूसुफ के कब्जे से अवैध स्मैक और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से इस धंधे में लिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस टीम में एसएसआई पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, विनोद कुमार, जगवीर सिंह, परमजीत सिंह, सोहन गिरी, नासिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed