फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Old house was destroyed in a fire in the field beyond the fire

खेत में लगाई आग से परेवा में खाक हुआ पुराना मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Old house was destroyed in a fire in the field beyond the fire
चंपावत के परेवा में जंगल में लगी आग से स्वाह हुआ आवासीय मकान। - फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के परेवा ग्राम पंचायत में एक पुराना और छोड़ा हुआ मकान खेतों में लगाई आग की चपेट में आ गया। आग की जद में आने से यह पुराना मकान जलकर खाक हो गया। अलबत्ता इस छोड़े मकान में कोई सामान नहीं था। बृहस्पतिवार को राजस्व, पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। परेवा ग्राम पंचायत के कालसन तोक में भगवान सिंह परवाल और लक्ष्मण सिंह परवाल का पुराना दोमंजिला मकान बुधवार शाम को खेतों में लगाई आग से जल कर नष्ट हो गया। भवन स्वामी अपने नए मकान में दूसरी जगह रहते थे। राजस्व उप निरीक्षक चंद्रशेखर पंत ने बताया कि पाथर और लकड़ी का बना जीर्णशीर्ण मकान जला है। जिससे कुछ हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इजट्टाडूंगरा में आबादी तक पहुंची जंगल की आग
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के इजट्टाडूंगरा गांव के जंगलों में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के साथ जंगल की आग आबादी वाले हिस्सों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से घास के 19 लुट्टे और लकड़ी के 208 गट्ठे जल गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार आग की चपेट में आने से त्रिलोचन जोशी के घास के 11 लुट्टे और लकड़ी के 160 गट्ठे, जगदीश जोशी के घास के चार लुट्टे, अनिल जोशी के घास के तीन लुट्टे और लकड़ी के तीन गट्ठे , आनंद जोशी का घास का एक लुट्टा, मोहन जोशी के लकड़ी के 45 गट्ठे जल गए। जंगल की आग से ग्रामीणों के कुछ फलदार पौधे भी नष्ट हो गए। आग बुझाने में त्रिलोचन जोशी, मोहन, हरीश, राजेंद्र, आनंद, मोहन, लक्ष्मी दत्त, कीर्ति बल्लभ, मनोज, मीना भट्ट, रेखा, कविता जोशी, नीलावती, देवकी देवी, राधिका आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed