{"_id":"51167e3f4ad470591ad6f84837258de8","slug":"old-fairground-will-conduct-fair-purnagiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मेला स्थल से होगा पूर्णागिरि मेले का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने मेला स्थल से होगा पूर्णागिरि मेले का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि मेले का संचालन शहर क्षेत्र में पुरानी पानी की टंकी के पास से होगा और अधिशासी अधिकारी शहर मेला क्षेत्र में मेला अधिकारी होंगे। यह निर्णय मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन माह के आय-व्यय की समीक्षा कर शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए। अक्तूबर में जहां 2,78067.00 रुपये आय के सापेक्ष 23,45149.00 रुपये व्यय हुए हैं, वहीं नवंबर में 45,54369.00 रुपये आय और 44,99219.00 व्यय और दिसंबर में 5,08292.00 रुपये आय तो 17,46843.00 रुपये व्यय हुआ है। इसके अलावा बोर्ड ने तय किया है कि शहर में बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलाने के लिए वन विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
न्यू टैक्सी स्टैंड भी नगर पालिका द्वारा ठेके पर दिए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। पूर्णागिरि मेले की व्यवस्था के लिए शासन से अनुदान मांगे जाने, 13 से 31 जनवरी तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं टैक्सी स्टैंड की नीलाम की कई दुकान नंबर 9 को निरस्त करने संबंधी आदेश पर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। बैठक में अधिशासी अधिकारी शेखर चंद्र जोशी, सभासद हसीब अहमद, गिरीश खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, मुकेश साहू, शोभा देवी, जया देवी, नामित सभासद फैजल सिद्दीकी, रामदयाल वाल्मीकि और पालिका के लिपिक बसंतराज चंद मौजूद थे।
विज्ञापन