फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officials inspected the venue of CM's program

Champawat News: सीएम के कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 06 Feb 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the venue of CM's program
सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर जीआईसी हैपीपैड स्थल का निरीक्षण करते लोनिवि के अ​ - फोटो : जीआईसी हैपीपैड स्थल का निरीक्षण करते लोनिवि, सीएम के दिवस अ​धिकारी और जन प्रतिनि​धि। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 11 फरवरी को प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन की टीम और जनप्रतिनिधियों ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को लोनिवि चंपावत के ईई एमसी पलडिय़ा, एई अनुपम राय और पालिका की ईओ प्रियंका रैकवाल, सीएम के दिवस अधिकारी सुभाष कुमार ने जीआईसी खेल मैदान में हेलीपैड, जनसभा स्थल रामलीला मैदान, नेहरु पार्क और हथरंगिया में शिशु मंदिर के पास स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीआईसी खेल मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जहां से जयंती भवन होते हुए सीएम का काफिला शिशु मंदिर में पहुंचेगा। उसके बाद रामलीला मैदान तक सीएम का रोड शो होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक और बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख विनीता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बीडीओ अशोक अधिकारी ने बताया कि सीएम का विभिन्न समूहों की महिलाएं आंचलिक परिधान में स्वागत करेंगी। वहां बीडीओ खजान चंद्र जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मोहित मेहता, राकेश पंगरियां, एनआरएलएम मुशीर अहमद, बाराकोट में एबीडीओ जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed