फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officials dealt with many problems on the spot

अफसरों ने मौके पर ही निपटाईं कई समस्याएं

Wed, 23 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 23 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

पचपकरिया ग्रामसभा में लगी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हेेमेश खर्कवाल ने किया। उन्होंने पुलिया और सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


सरकार आपके द्वार के तहत पचपकरिया ग्रामसभा में एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में लगी चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौैके पर ही ग्रामीणों की पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड जैसी समस्याओं का समाधान किया। विधायक ने लोनिवि एवं आरईएस को ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार करने और चार संपर्क मार्गों पर खड़ंजा निर्माण की संस्तुति की।
विज्ञापन


बीडीओ शिल्पी पंत, डीडीओ विवेक उपाध्याय, विद्युत विभाग एसडीओ बीएम भट्ट, प्रभारी सीएमओ एचएस ह्यांकी, पशुधन अधिकारी डा. डीके शर्मा, लोनिवि के एई एकेएस बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, आरईएस के आर्या, तहसीलदार भगीरथ जोशी, ग्रामप्रधान मीना देवी, अरुण कुमार, गिरधारी लाल, रमेश चंद, कपिल भार्गव, अनिल चौधरी, हरीश भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed