फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officers should solve the problems in Chaupal soon: Sant

चौपाल में आईं समस्याओं का जल्द समाधान करें अधिकारी : संत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Officers should solve the problems in Chaupal soon: Sant
लोहाघाट (चंपावत)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत रायनगर चौड़ी गांव में चौपाल आयोजित की गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति सचिव बृजेश कुमार संत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले गांव के सबसे बुजुर्ग भवानी दत्त राय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सचिव का स्वागत किया। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने डिग्री कॉलेज से गांव के मंदिर तक बदहाल सड़क को ठीक करने, हर घर नल योजना के तहत बड़े टेंक का निर्माण करने की मांग रखीं।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने गांव की सड़क को जिला योजना से ठीक कराने का आश्वासन दिया। साथ ही गांव में बहुद्देश्यीय भवन के लिए 25 लाख रुपये, पुस्तकालय के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीडीओ आरएस रावत, सीवीओ डॉ.डीके चंद, सीईओ आरसी पुरोहित, तहसीलदार विजय गोस्वामी के अलावा ग्रामीण भैरव राय, गंगादत्त राय, धर्मानंद राय, ईश्वरी दत्त कापड़ी, पूरन चंद्र जोशी, मोहन चंद्र राय, रमेश राय आदि मौजूद रहे।

ये समस्याएं भी उठीं
- खेल मैदान से प्राथमिक विद्यालय को जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग।

- गांव में सोलर हैंड पंप लगाने, नसखोला चौड़ी राय मोटर मार्ग में डामरीकरण और स्क्रबर बनाने की मांग।

-फसलों को जंगली जानवरो से बचाने के लिए चहारदीवारी करने की मांग।

- लंपी वायरस से उन्नत प्रजाति की दुधारू गायों की हुई मौत का उचित मुआवजा देने की मांग।

-सरकारी आवास, गौशाला उपलब्ध कराने की मांग।

- वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का लाभ देने की मांग।

- पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed