{"_id":"6667392b3db3653a8206cab3","slug":"officers-done-inspection-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1010-109114-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चाय बोर्ड निदेशक ने किया शिलिंगटाक बागान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चाय बोर्ड निदेशक ने किया शिलिंगटाक बागान का निरीक्षण
Mon, 10 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चाय विकास बोर्ड के निदेशक महेंद्र पाल ने जिला मुख्यालय के शिलिंगटाक स्थित चाय बागान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जैविक चाय की प्रोसेसिंग संबंधी संपूर्ण जानकारी ली। कहा कि चंपावत में चाय बागानों में विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं। चाय का क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चाय के बागान विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि चाय बागानों में अनेक पर्यटक घूमने आते हैं। अन्य प्रदेशों की तरह यहां के चाय बागानों में भी पर्यटक आए, इसके लिए इन बागानों को टी पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने चाय की गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ ही आकर्षक पैकिंग के साथ पर्यटन क्षेत्र में उभर रहे चाय बागान परिसर में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बागान परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की चंपावत में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चाय विकास बोर्ड प्रबंधन राकेश कुमार ने विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान चाय बोर्ड प्रबंधक समेत काश्तकार आदि उपस्थित रहे।