{"_id":"5724f1114f1c1bc73aa91708","slug":"off-two-mobile-towers-of-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हुए बीएसएनएल के दो मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हुए बीएसएनएल के दो मोबाइल टावर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। बीएसएनएल के चंपावत जिले में दो मोबाइल टावर बंद कर दिए गए हैं। इस वजह से इन इलाकों के लोगों को कनेक्टिविटी के संकट से जूझना पड़ सकता है। विभाग ने इन्हें बंद करने की वजह इन टावरों का घाटे में चलना बताया है।
विज्ञापन
गड़कोट और बांसबगड़ क्षेत्र के यूनिवर्सल मोबाइल टावर बंद कर दिए गए हैं। इन मोबाइल टावरों में बीएसएनएल के अलावा दो प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडरों के भी नेटवर्क थे। ये दोनों प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडरों ने पहले ही अपने तामझाम समेट लिए थे।
विज्ञापन
बीएसएनएल के लोहाघाट के उप खंड अभियंता मनीष पंत ने बताया कि घाटे और कम लोड होने की वजह से इन्हें बंद किया गया है। उनका दावा है कि दूसरे टावरों से इन गांवों के अधिकांश क्षेत्रों को कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गड़कोट का क्षेत्र चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग के बीच है। गड़कोट क्षेत्र के निवासी और भाजपा नेता मुकेश कलखुड़िया, नवीन जोशी सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टावर बंद होने से यहां की नेटवर्किंग बुरी तरह प्रभावित होगी। संचार सुविधा से कटने से लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। उन्होंने इन टावरों के बंद होने के आदेश को वापस लेने की मांग की है।