फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Off drugged, taken under SAVE life rally

नशा हटाओ, जीवन बचाओ के तहत निकली रैली

Mon, 29 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Off drugged, taken under SAVE life rally
चंपावत के सैंदर्क गांव में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत सिप्टी न्याय पंचायत के सैंदर्क में जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में कई लोगों ने तंबाकू सहित किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प पत्र भी भरा। इस दौरान बच्चों ने ‘सोचो समझो बचो नशे से, अपना जीवन जियो मजे से, एक दो तीन चार, ध्रू्मपान नरक का द्वार आदि नारे लगाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। बाद में प्रधान जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में व्यापारी पुष्कर सिंह महर, सोभन सिंह, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, कैलाश सिंह, राम सिंह आदि ने अभियान की सराहना की। कहा कि पहले की अपेक्षा जागरूकता अभियान के बाद गांव की दुकानों में बीड़ी, तंबाकू, गुटखा आदि की बिक्री में गिरावट आई है। बाद में सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के तहत जैविक और अजैविक कूड़ेदान  बनाए गए। रैली में रंजना, कविता, सपना, मोनिका, हेमा, दीपा, आरती सहित तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन



अमकड़िया के शिक्षक ने त्यागा नशा
चंपावत। नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान से प्रेरित होकर अति दुर्गम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमकड़िया के एक शिक्षक ने नशा त्याग दिया है। संयोजक सामश्रवा आर्य ने बताया कि शिक्षक ने नशा त्यागने के साथ ही इस आशय का  संकल्प पत्र भी भरा है।
विज्ञापन


नशा छोड़ने वालों का होगा सम्मान
चंपावत। नशामुक्त परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण अभियान चला रहे प्रकाश जोशी शूल ने कहा है कि नशा त्याग करने वाले व्यक्तियों को पूरी जांच परख के बाद सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed