{"_id":"573607544f1c1bec77919924","slug":"od-took-stock-of-the-big-serie-tok","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड़ाओड़ के सेरी तोक का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैड़ाओड़ के सेरी तोक का जायजा लिया
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 13 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बैड़ाओड़ के सेरी तोक का जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने आपदाग्रस्त बैड़ाओड़ के सेरी तोक भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा की चपेट में आए बद्री राम को बर्तन देने और प्रभावित लोगों को 13 क्विंटल गेहूं अपनी ओर से दिया। उन्होंने गांव की ध्वस्त पड़ी पेयजल योजना को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पेयजल, राहत आदि कार्यों पर विभागीय अधिकारियों की ढिलाई पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील इस तोक के लोगों को अन्यत्र विस्थापित किए जाने, पीड़ितों को मकान दिलाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने बताया कि इंद्रपुरी-तड़ीगांव सड़क निर्माण में गांव के ऊपर फेंका गया मलबा अतिवृष्टि के चलते पानी के साथ गांव में घुसा, जिसने तबाही मचाई। जिपं अध्यक्ष का कहना था कि सोमवार को विभागीय अधिकारियों की गांव में सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बल्देव प्रसाद, ग्राम प्रधान बल्देव प्रसाद, बद्री राम, कुंवर राम, जगदीश राम, कप्पी देवी, संजय कुमार, भुवन चंद्र, बद्री राम, कमला देवी, नारायण राम, ओमेंद्र प्रसाद, नवीन राम, शेखर राम, मेहश राम, श्याम लाल, शेकर राम, गोपी देवी, पार्वती देवी, मदन लाल, परी राम, जगदीश राम, सुंदर राम, मनोज कुमार, रमी राम, नरेश राम, बची राम, बाली राम, गिरीश राम, जोगेंद्र प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, प्रकाश राम, गणेश राम, सुंदर राम, शंकर राम ने राहत सहायता के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन