फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ocial exclusion of alcoholics will be

शराबियों का किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार

Fri, 08 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ocial exclusion of alcoholics will be
शराबियों का किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
 गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया  है। चमदेवल में एसडीएम सीएस डोबाल की मौजूदगी में मेला समिति अध्यक्ष कुंवर  सिंह प्रथोली की अध्यक्षता और खीमराज धौनी के संचालन में हुई बैठक में  एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को मेले से पूर्व सभी हैंडपंपों को  चालू करने, मेला क्षेत्र के गांवों की पेयजल योजनाओं को ठीक करने का  निर्देश दिया।
विज्ञापन


मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। मेले  में जल संस्थान टैंकरों से जलापूर्ति करेगा। मेला आयोजन समिति ने मेला क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने  का निर्णय लिया। बैठक में जोगा सिंह धौनी, नर सिंह धौनी, माधवानंद कलौनी,  शेखर कलौनी, दीवान सिंह धौनी, दीवान सिंह पाटनी, गुमान सिंह प्रथोली,  शुक्री चंद, लाल सिंह पुजारी, दान सिंह भंडारी, संतोष सिंह रावत, आन सिंह  भंडारी, रूद्र सिंह, देव सिंह सेल्ला आदि ने सुझाव दिए।
विज्ञापन


अनौपचारिक रूप से शुरू हुआ चैतोला मेला
 गुमदेश के चैतोला मेले का अनौपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार  सुबह मंदिर के पुजारी लक्ष्मण सिंह, चमू के धामी जगदीश सिंह, लाटा के जोगा  सिंह धौनी, भरनाड़ा देवता के तारा सिंह धौनी आदि ने पंचेश्वर में पर्व  स्नान करने के बाद गंगा जल लाकर यहां के मंदिरों में जलाभिषेक किया। इसी के  साथ यहां के गांवों में ढ़ोल नगाड़ों के साथ ठुस्के, झोड़े, चांचड़ी, भजन  कीर्तन का दौर शुरू हो गया है। चमू देवता के ऐतिहासिक मंदिर को रंग रोगन से  चमका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed