फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oak and Kafal trees were cut from Cheurakhark

च्यूराखर्क से काटे गए बांज और काफल के पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oak and Kafal trees were cut from Cheurakhark
चंपावत। चंपावत के च्यूराखर्क क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर बांज, काफल सहित कई पेड़ काटे जाने का मामला उजागर हुआ है। ये पेड़ कब काटे गए हैं और कितने पेड़ काटे गए हैं, अभी यह पता नहीं चल सका है। अलबत्ता मामले के सामने आने से हड़कंप मचा है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों के मुताबिक च्यूराखर्क क्षेत्र में गुपचुप तरीके से कुछ पेड़ काटे गए हैं। पेड़ काटकर सड़क बनाई जाने की बात कही जा रही है। बताया गया कि काटे गए पेड़ों की संख्या छह से ज्यादा है। मामले की भनक लगी, तो आनन-फानन में वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि अभी यह पता नहीं चला कि पेड़ नाप की जमीन से काटे गए हैं या वन भूमि से। मामले की जांच की जा रही है। किसी कसूरवार को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बड़ोली से काटे गए पेड़ विभाग ने जब्त किए
चंपावत। बड़ोली गांव में मजदूरों की झोपड़ी बनाने के लिए मई में काटे गए छह पेड़ों को वन विभाग ने जब्त कर लिया है। वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि ये पेड़ नाप जमीन से बगैर अनुमति के काटे गए थे। विभाग ने इन पेड़ों से बनाई गईं बल्लियों को जब्त कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed