फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nursing officer will conduct normal delivery in the hospital, race will have to be done for cesarean.

Champawat News: अस्पताल में सामान्य प्रसव कराएंगी नर्सिंग अधिकारी, सिजेरियन के लिए लगानी होगी दौड़

Fri, 05 Jul 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nursing officer will conduct normal delivery in the hospital, race will have to be done for cesarean.
चंपावत। जिला अस्पताल के गायनाकोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अब नर्सिंग अधिकारी सामान्य प्रसव कराएंगी। अस्पताल में तैनात दो गायनोकॉलोजिस्ट में से एक मेडिकल लेकर अवकाश पर चली गई हैं तो दूसरी बिना बताए नदारद हैं। अब अस्पताल में सिजेरियन प्रसव होना मुश्किल है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गर्भवतियों के सामान्य प्रसव का जिम्मा नर्सिंग अधिकारियों ने संभाल लिया है, लेकिन सिजेरियन ऑपरेशन के लिए वह भी तैयार नहीं हैं। अस्पताल में तैनात एक गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. प्रियंका कांडपाल दो सप्ताह के चिकित्सा अवकाश पर हैं जबकि दूसरी डॉ. मंदाकिनी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर तीन जुलाई से अस्पताल में नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र से अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव तो किए जा सकेंगे, लेकिन सिजेरियन ऑपरेशन के लिए उन्हें बाहर निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ेगी। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की मदद से सामान्य प्रसव कराए जाएंगे। सिजेरियन ऑपरेशन गायनोकोलॉजिस्ट के आने पर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed