फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now there are only 51 institutional quarantines

अब सिर्फ 51 लोग हैं संस्थागत क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Now there are only 51 institutional quarantines
लोहाघाट के जीजीआईसी क्वारंटाइन शिविर में योगाभ्यास करते यूपी, बिहार, नेपाल के मजदूर। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। चंपावत जिले में अब संस्थागत क्वारंटीन की संख्या महज 51 रह गई है। शनिवार को 10 और लोगों को संस्थागत क्वारंटीन से होम क्वारंटीन शिफ्ट किया गया है। शिफ्ट किए गए लोगों को चिकित्सा टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के जिला कंट्रोल रूम प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अब जिले में होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों की संख्या 4921 हो गई है। जिले के टनकपुर में एक व्यक्ति अब भी आइसोलेशन में है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि अभी तक जिले में कोरोना से संक्रमित होने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सभी 26 सेंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। संवाद
विज्ञापन

तीन दिन में एक भी परामर्श कॉल नहीं
चंपावत। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए फोन (05965-231012) पर परामर्श की सुविधा 16 अप्रैल से शुरू हुई, लेकिन अब तक एक भी कॉल नहीं आई है। सीएमएस आरके जोशी ने बताया कि अस्पताल को फिलहाल कोई परामर्श कॉल नहीं मिली है। इस केंद्र में महिला डॉक्टर द्वारा इन महिला मरीजों को परामर्श दिया जाना है। जिला अस्पताल के फीवर क्लीनिक में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन

फोटो 18 सीपीटी 05पी (जिला अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर)
क्वारंटीन शिविर में नियमित रूप से चल रही हैं योग की कक्षाएं
चंपावत/लोहाघाट। लॉकडाउन में संचालित क्वारंटीन शिविर में योग एवं प्राणायाम की नियमित कक्षाएं चल रही है। चंपावत में योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी की ओर से रोज सुबह एक घंटे तक मजदूरों को योग और प्राणायाम की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इधर लोहाघाट में लॉकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के मजदूरों के लिए क्वारंटीन शिविर वरदान साबित हो रहा है। शिविर में जहां इन मजदूरों का स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है, वहीं शिक्षकों की ओर से मजदूरों को साक्षर किया जा रहा है। निरामयम योग केंद्र संचालक दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अमर सिंह कोटियाल और उनकी शिक्षिका पत्नी सुनीता देवी जीजीआईसी क्वारंटीन शिविर में रखे गए यूपी, बिहार आदि राज्यों के 30 मजदूरों को नियमित योगाभ्यास करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन किए नौ लोगों को होम क्वारंटीन में भेजा
बनबसा (चंपावत)। कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में होटल में क्वारंटीन किए नौ लोगों को शनिवार को होम क्वारंटीन में भेज दिया है। उन्हें आगामी चौदह दिन तक अपने घरों में ही क्वारंटीन पर रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण के संदेह पर प्रशासन ने एक युवक और उसके परिवार, उसका उपचार करने वाले ग्रामीण चिकित्सक को परिवार सहित और एक पूर्व प्रधान समेत नौ लोगों एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। बाद में युवक की कोरोना सैंपल जांच निगेटिव आई थी। डॉ. मो. उमर ने बताया कि युवक समेत होटल में क्वारंटीन किए गए इन नौ लोगों को होम क्वारंटीन में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed