फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now the water and youth of the mountain is useful for the mountain

Champawat News: अब पहाड़ के काम आ रहा पह़ाड़ का पानी और जवानी

Sat, 29 Jul 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now the water and youth of the mountain is useful for the mountain
चंपावत के कांडा गांव में पानी का प्लांट। संवाद
चंपावत। कभी कहा जाता था कि पह़ाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। वजह थी पानी धारों, गधेरों से नदियों में मिलकर मैदानों को चला जाता है। उसी तरह रोजगार नहीं होने से पहाड़ का युवा रोजगार की तलाश में मैदानों की ओर चला जाता था। अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद एक नारा दिया गया था पहाड़ के पानी और जवानी को पहाड़ के काम लाना है। इस नारे को चंपावत के दो युवाओं ने साकार किया है।
विज्ञापन

चंपावत से सात किलोमीटर दूर कांडा गांव के युवा कमलेश पांडेय और राहुल वर्मा ने पानी का प्लांट स्थापित किया है। इस साल जुलाई में शुरू किए गए इस प्लांट में हर दिन पांच हजार लीटर पानी का उत्पादन किया जा रहा है। पहाड़ी स्रोत का यह पानी न केवल शुद्ध है बल्कि बांज और कई अन्य जड़ी बूटी मिश्रित भी है। बीआईएस (भारत का राष्ट्रीय मानक संगठन) की ओर से अनुमोदित होने के बाद इस पानी को बीएनके ब्रांड से बाजार में उतारा गया है। फिलहाल 200 मिलीलीटर, आधा लीटर, एक लीटर, दो लीटर और 20 लीटर की पैकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

चंपावत के अलावा पिथौरागढ़ जिले में मुख्य रूप से पानी की बिक्री की जा रही है। नवरात्र से इसे मैदानी क्षेत्रों में भी विस्तार करने की योजना है। पांडेय कहते हैं कि उद्योग विभाग की मदद से 1.04 करोड़ रुपये कर्ज लेकर परियोजना शुरू की। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी का कहना है कि पानी का प्लांट उद्यमिता की मिसाल और दूसरों के लिए प्रेरणा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सात लोगों को मिल रहा है काम
चंपावत। कांडा गांव में पानी के पैकिंग प्लांट से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। और सबसे बड़ी बात यह कि इस प्लांट से दोनों युवा खुद तो कमाई कर ही रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र के सात युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

बाक्स
एक साल में क्षारीय पानी का लक्ष्य
चंपावत। पानी के इस प्लांट के बाद अब इन युवाओं का लक्ष्य एक साल के भीतर अल्कलाइन (क्षारीय) पानी उतारने का है। इस पानी के सेवन से शरीर के पीएच स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये पानी पेट संबंधी विकार, लीवर और हड्डियों के दर्द को कम करने में लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed