{"_id":"680a71e030c9bd02270044e2","slug":"now-namaz-will-not-be-offered-on-the-roofs-of-houses-in-lohaghat-city-champawat-news-c-229-1-shld1026-123109-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अब लोहाघाट नगर में घरों की छतों पर नहीं होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अब लोहाघाट नगर में घरों की छतों पर नहीं होगी नमाज
Thu, 24 Apr 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छत पर नमाज अदा करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं कि नगर क्षेत्र में अब घरों की छतों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नगर में दो स्थानों पर लोगों की ओर से अपने घरों की छतों पर नमाज अदा कराई जा रही थी।
साथ ही बिना पंजीकरण के मदरसा संचालित हो रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को नियमानुसार मस्जिद में ही नमाज अदा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण कोई भी मदरसा संचालित नहीं होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद