Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now free home delivery of gas cylinders in Champawat city

Uttarakhand: चंपावत नगर में अब गैस सिलिंडर की फ्री होम डिलीवरी, डेढ़ हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Mon, 03 Nov 2025 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Nov 2025 02:20 PM IST
सार

चंपावत नगर पालिका क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मुफ्त होम डिलीवरी मिलेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी पर जीएसटी सहित शुल्क लगेगा।

 

विज्ञापन
Now free home delivery of gas cylinders in Champawat city
गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंपावत नगर पालिका क्षेत्र में रसोई गैस के उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसमें नगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी निशुल्क होगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी के लिए जीएसटी के साथ शुल्क निर्धारण किया गया है।

विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत गैस सर्विस में होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। इसमें गैस गोदाम में 890.50 रुपये में गैस सिलिंडर मिल रहा है। वहीं नगरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी निशुल्क कराई जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राशि नहीं देनी होगी। नगर क्षेत्र के डेढ़ हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के मानेश्वर और चौड़ाराजपुरा के लिए 20, 16 रुपये, तामली, मंच और नीड़ के लिए 39 और 58 रुपये, नरियालगांव और नरसिंहडांडा 32, 18 रुपये, सूखीढांग 32 रुपये और सल्ली के लिए 32 रुपये गैस होम डिलीवरी के लिए देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत नगरीय क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। नगरीय क्षेत्र में होम डिलीवरी निशुल्क की जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए होम डिलीवरी के रेट तय किए गए। - दयाल सिंह रावत, गैस एजेंसी प्रबंधक, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed