{"_id":"5aede9934f1c1bea118b566c","slug":"nouveau-on-the-verge-of-drying-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में सूखने की कगार पर पहुंचे नौले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में सूखने की कगार पर पहुंचे नौले
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 05 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पेयजल किल्लत से सूखा पड़ा नौला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के बाद भी पेयजल किल्लत बरकार है। यहां के तमाम नौले अब सूखने की कगार पर है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए विभाग टैंकर से पानी बांट रहा है।
जल संस्थान के कनिष्ठ इंजीनियर किशोर पंत ने बताया कि बारिश होने के बाद भी जिला मुख्यालय में पेयजल संकट बना हुआ है। उनका कहना है कि वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में 23 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की जरूरत है। लेकिन पेयजल स्रोतों में गिरावट आने से पांच लाख लीटर पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि लोगों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए टैंकरों के जरिये पानी बांटा जा रहा है। कनिष्ट इंजीनियर का कहना है कि शनिवार को 18 हजार लीटर पानी बांटा गया। उन्होंने बताया कि कनलगांव, जीआईसी रोड और तल्ली मादली क्षेत्र में तीन टैंकर के जरिए पानी बांटा जा रहा है। उधर जिला अस्पताल में हर दिन तीन हजार लीटर क्षमता के एक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।