{"_id":"644ab14d5226201ad9025e0a","slug":"notice-has-given-to-the-people-champawat-news-c-8-1-124310-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेला मजिस्ट्रेट ने दस धर्मशालाओं के संचालकों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेला मजिस्ट्रेट ने दस धर्मशालाओं के संचालकों को भेजा नोटिस
Thu, 27 Apr 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
रेंग कर पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए जाते शाहजहांपुर के श्रद्धालु सागर कुमार। संवाद
- फोटो : रेंग कर पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए जाते शाहजहांपुर के श्रद्धालु सागर कुमार। संवाद
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में गंदे नाले से पानी की आपूर्ति करने की पुष्टि होने के बाद अब मेला प्रशासन धर्मशालाओं के संचालकों पर कार्रवाई करेगा। मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को दस संचालकों को सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 133 के तहत नोटिस भेजा है।
पूर्णागिरि क्षेत्र में पिछले सप्ताह कुछ जगह गंदे नाले से पंप के जरिए पानी की आपूर्ति करने के आरोप लगे थे। प्रकरण सामने आने पर मेला मजिस्ट्रेट की ओर से कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई थी। जांच अधिकारी टनकपुर की तहसीलदार पिंकी आर्या की रिपोर्ट के आधार पर नाले से गंदा पाने लिफ्ट करने वालों पर कार्रवाई करने की जा रही है। मेला मजिस्ट्रेट ने दस संचालकों को नोटिस भेजने के अलावा मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
जल संस्थान के एई बीएस कुआर्बी ने कहा कि जिस नाले से पानी लिफ्ट किया जा रहा था। वह पाइप लाइन जल संस्थान की नहीं है। विभाग पेयजल लाइन की जांच के साथ पानी के नमूने लेगा। गंदे पानी से महामारी के खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी विशेष एहतियात बरतेगा। इसके अलावा पुलिस भी जल संस्थान के साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
देवी दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालु दिन के बजाय सुबह, शाम और रात को दर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। आस्था के धाम में मन्नत पूरी होने पर शाहजहांपुर जिले के सागर कुमार रेंग कर पहुंचे और देवी दर्शन किए। संवाद