फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice handed over to encroachers

Champawat News: अतिक्रमणकारियों को थमाए नोटिस

Mon, 21 Aug 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 21 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Notice handed over to encroachers
लोहाघाट-घाट एनएच किनारे हुए अतिक्रमणों को चि​न्हित करती एनएच और राजस्व विभाग की टीम। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के न्यायालय के आदेश के बाद एनएच और प्रशासन हरकत में आ गया है। एनएच ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमा दिए हैं। एनएच में हुए अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तीन दिन बाद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। अतिक्रमण की जद में 104 अतिक्रमण आ रहे हैं जिसमें से चार पक्के मकान भी शामिल हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि टनकपुर ककराली गेट से घाट तक 104 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए 25 और 26 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। एनएच के अमीन रामीराम ने बताया कि मानेश्वर से घाट तक एनएच किनारे 32 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बंतोली में तीन पक्के मकान अतिक्रमण की जद में हैं जबकि मल्ला बापरू में एक पक्का मकान अतिक्रमण में है।
विज्ञापन

ईई ने बताया कि प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए 25 और 26 अगस्त को एनएच किनारे हुए सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अतिक्रमण चिह्नित करने वालाी टीम में एनएच के अमीन रामीराम, जेई अनिल पांडेय, धीरज हरबोला, पिथौरागढ़ के आरई रामाश्रेय यादव, पटवारी राकेश पंगरिया, सुनील माहरा, राजीव मेहरा, बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed