फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nothing to fear, there is no suspect of Corona in the district: DM

डरने की बात नहीं, जिले में कोरोना का कोई संदिग्ध नहीं:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nothing to fear, there is no suspect of Corona in the district: DM
लोहाघाट सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में कोरोना वायरस को लेकर पुख्ता इंतजाम है, किसी तरह से न डरें, न अफवाह फैलाएं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने शनिवार को दो टूक कहा कि जिले में कोरोना का कोई संदिग्ध नहीं है। कहा कि रोडवेज बसों के यात्रियों को जागरूक करने के लिए ऑडियो क्लिप के जरिये सही जानकारी दी जाएगी। खांसी से ग्रस्त किसी भी यात्री के मिलने पर नजदीकी अस्पताल में परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं चंपावत में एक दंपति के कोरोनाग्रस्त होने की आशंका को सीएमओ आरपी खंडूरी ने खारिज किया है। कहा कि लोहाघाट ब्लाक के उस गांव में डॉ. अमित यादव के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी, मगर दोनों लोग वहां नहीं मिले। ग्रामीणों ने बताया कि ये दंपति चंपावत में अपने रिश्तेदार के वहां रह रहे हैं। जांच में ये लोग स्वस्थ पाए। इधर सीएमओ, एसडीएम आरसी गौतम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने आईटीबीपी, एसएसबी व मायावती अद्वैत आश्रम के धर्मार्थ अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। कहा गया कि इन 50 वार्डों का उपयोग कोरोना वायरस के रोगी मिलने पर किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

शिक्षाधिकारी के आदेश ताख में, कई स्कूल खुले
चंपावत। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को छोड़ 31 मार्च तक के लिए इंटर तक के स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। इसके लिए मुख्य शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार को बाकायदा आदेश भी जारी किए थे। मगर शनिवार को भी सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई स्कूल खुले रहे। शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक हीराबल्लभ का कहना है कि प्रांत के निर्देश पर स्कूल खोले गए हैं। शनिवार के अलावा सोमवार को होने वाली परीक्षा को कराने के बाद स्कूल बंद किए जाएंगे। सीईओ आरसी पुरोहित का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने सीएचसी लोहाघाट का निरीक्षण किया
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के एक गांव के दंपति पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है। संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर में लगे गंदगी के अंबार पर नाराजगी जताई गई।

शनिवार को एसडीएम आरसी गौतम, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने सीएचसी लोहाघाट का निरीक्षण किया। डाक्टरों को कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें तत्काल हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed