{"_id":"5798e9204f1c1b0f4621e22d","slug":"not-to-leave-abandoned-animals-survive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले नहीं बचेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले नहीं बचेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशुओं को शहर में छोड़ने वालों के खिलाफ भी अब पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को डीएम डा.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कहा गया कि शहर में घूमने वाले लावारिस पशुओं के मालिकों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्रवाई करने तथा उन पशुओं को गौसेवा सदन भेजने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने पशु तस्करों और बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके लिए राजस्व, पुलिस, पशुपालन, डेयरी आदि विभाग के बीच बेहतर समन्वय की हिदायत दी। स्लॉटर हाउस बस्ती से बाहर बनाने के साथ साफ-सफाई पर खास ध्यान देने के नगर पालिका को निर्देश दिए।
पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीकों से गौशालाओं के निर्माण की जानकारी दी जाएगी। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने पशु तस्कारों पर नकेल कसने में सभी विभागों को सहयोग देने की बात कही। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.पीएस भंडारी के संचालन में हुई बैठक में ईओ शेखर चंद्र जोशी, अभिनव कुमार, गौसेवा सदन के सदस्य शंकर पांडेय आदि मौजूद थे।