{"_id":"5ee864f38ebc3e42f8015295","slug":"not-even-a-single-installment-got-1636-farmers154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले के 1636 किसान सवा साल से कर रहे पहली किस्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले के 1636 किसान सवा साल से कर रहे पहली किस्त का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था और खेती-किसानी पर पड़ रही मार के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हजारों काश्तकारों के लिए सहरा बनी है। मगर जिले में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिन्हें ये राशि नहीं मिल पा रही है। और तो और जिले में 1636 किसानों को तो एक भी किस्त नहीं मिली है। इसकी वजह काश्तकारों के प्रपत्रों में खामी बताई गई है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। जिसके तहत काश्तकारों को हर साल दो हजार-दो हजार रुपये की तीन किस्तें दी जानी है। मगर चंपावत जिले में 1636 काश्तकारों को तो एक भी किस्त नहीं मिली है। इतना ही नहीं, किस्त दर किस्त पाने वाले काश्तकारों की संख्या में भी गिरावट आई है। सबसे ज्यादा 32415 किसानों को दूसरी किस्त मिली है। जबकि सबसे कम पांचवीं किस्त पाने वाले 19929 किसान हैं। कोट बैंक खाता, आधार कार्ड और किसान प्रपत्रों में नाम या अन्य खामियों की वजह से काश्तकारों को किस्त स्थानांतरित नहीं हो सकी है। इन खामियों को दूर किया जा रहा है। -राजेंद्र उप्रेती, मुख्य कृषि अधिकारी।
---::: चंपावत जिले में 2019 से अब तक निधि का मिला लाभ :: किस्त - काश्तकार पहली- 31628 दूसरी- 32415 तीसरी- 30057 चौथी- 19963 पांचवी- 19929.
विज्ञापन
---- :::: त्यारसों गांव के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी ::: पाटी ब्लाक के त्यारसों गांव के लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कोरोना महामारी निपटने के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि त्यारसों में 100 से ज्यादा परिवार खेती पर आश्रित हैं। कहते हैं कि प्रपत्र जमा करने के बावजूद निधि की एक भी किस्त नहीं मिली है। ग्राम प्रधान प्रकाश मेहरा, बीडीसी सदस्य कुंदन राम, चंद्रबल्लभ भट्ट, नरेश सिंह, दरबान सिंह, मथुरा दत्त, विक्रम सिंह, नारायण सिंह, मुकुल सिंह आदि ने किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन