{"_id":"65ccee7610ac2c114d0f9669","slug":"nose-ear-and-throat-patients-will-not-get-treatment-in-the-hospital-for-two-days-champawat-news-c-229-1-shld1010-105424-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो दिन अस्पताल में नहीं मिलेगा नाक, कान, गले के मरीजों को इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो दिन अस्पताल में नहीं मिलेगा नाक, कान, गले के मरीजों को इलाज
Wed, 14 Feb 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुधवार को पसरा रहा सन्नाटा। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश में होने से दो दिन लोगों का इलाज नहीं हो पाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ की जिम्मेदारी संभाल रहे एसीएमओ डॉ. सीएस भट्ट भी विभागीय कार्य के चलते कहीं गए हैं। दोनों चिकित्सकों के नहीं होने के कारण यह आई है। बुधवार को अस्पताल में मरीजों के नाक, कान, गले का इलाज नहीं मिल सका। दूर-दराज क्षेत्र से आए मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार एकमात्र ईएनटी डॉ. नरेंद्र चौहान का स्वास्थ्य खराब होने से अस्पताल में दो दिन तक लोगों का उपचार नहीं हो पाएगा। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में ईएनटी के हर रोज करीब 30 मरीज आते हैं। बीमार बच्चों को दिखाने के लिए 30 से अधिक लोग आते हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. वेंकटेश द्विवेदी ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान का स्वास्थ्य खराब होने से वह अवकाश पर हैं।
कोट
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त है। शासन से बाल रोग विशेषज्ञ की मांग की गई है। वर्तमान में एसीएमओ डॉ. सीएस भट्ट बाल रोग विशेषज्ञ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें भी विभागीय कार्यों के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।