{"_id":"603e81f48ebc3ee61d7ce72f","slug":"no-water-in-champawat-champawat-news-hld4167731198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिला अस्पताल में गहराया पेयजल संकट, टैंकर से हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिला अस्पताल में गहराया पेयजल संकट, टैंकर से हो रही आपूर्ति
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में पेयजल संकट गहरा गया है। अस्पताल में पेयजल लाइन से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण जल संस्थान वैकल्पिक उपाय करते हुए टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रहा है।
पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से साफ-सफाई नहीं हो पा रही है जिससे मरीजों और तीमारदारों के साथ अस्पताल के स्टाफ को भी परेशानी हो रही है। सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि बीते करीब एक हफ्ते से अस्पताल के नलों में पानी नहीं आ रहा है।
अस्पताल में हर दिन चार हजार लीटर पानी की खपत होती है। इससे आंशिक रूप से व्यवस्था प्रभावित हुई है। अस्पताल प्रशासन के आग्रह के बाद जल संस्थान अब टैंकरों से पानी दे रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि जलस्रोत में जल स्तर बेहद कम होने से अस्पताल में पेयजल की आपूर्ति ठप है। इस कारण हर रोज दो टैंकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
चंपावत में एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी
चंपावत। नगर के लोगों को मंगलवार से एक दिन छोड़ कर नलों से पानी दिया जा रहा है। जल संस्थान का कहना है कि नगर क्षेत्र को पेयजल की आपूर्ति करने वाले रौखेत, छीड़ापानी, च्यूराखर्क सहित सभी छह जल स्रोतों में पानी की 40 से 65 प्रतिशत तक की कमी हो गई है।
चंपावत नगर को रोजाना 13.50 लाख लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन उपलब्धता मात्र 4.50 लाख लीटर ही है। अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना है कि भारी किल्लत वाले इलाकों में टैंकरों से आपूर्ति की जाएगी। बुधवार को मांदली, माजगांव, भैरवां, जीजीआईसी, कनलगांव, जीआईसी, मेलाकोट, मल्लीहाट, स्टेट बैंक क्षेत्र, टीआरसी क्षेत्र और गोरलचौड़ क्षेत्र में नलों में पानी आएगा।