चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा बाजार में गर्मी की तपिश बढ़ते ही पीने के पानी की किल्लत होने लगी है। इस कारण भिंगराड़ा के व्यवसायियों, शिशु मंदिर और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित बाजार में रह रहे लोगों को पांच दिनों से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के एएई को परेशानी बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह, नवीन जोशी, हरीश भट्ट, ईश्वरी दत्त, रमेश मथेला, पुष्कर सिंह, खिलानंद भट्ट आदि ने बताया कि यहां के लिए बनाई गई पेयजल लाइन काफी पुरानी हो गई है। वह कई जगह टूट गई है, जिससे पानी नहीं आ रहा है। भिंगराड़ा बाजार में दो हैंडपंप भी लगे हैं। इनसे भी पीने लायक पानी नहीं मिलता है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल लाइन जल्द सुधारने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।