फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No Road in Many Villages of Champawat

विकास को भी आयना दिखा रहे हैं चुनाव! मतदान केंद्रों का लंबा पैदल फासला तय कर कराएंगे मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
No Road in Many Villages of Champawat
17 किमी पैदल दूरी तय कर कोटकेंद्री के इस मतदेय स्थल पर पहुंचेगी मतदान टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
सतीश जोशी ‘सत्तू’
विज्ञापन

चंपावत। सभी राजनीतिक दलों की ओर से हर चुनाव में विकास का नारा दिया जाता है लेकिन विकास की हकीकत और विकास की सियासत में फासला भी खूब है। आजादी के 74 साल बाद भी मतदान केंद्रों तक पैदल चलने की मजबूरी इसकी एक बानगी भर है, जो विकास की असलियत भी दिखाती है।
निर्वाचन आयोग ने गांव से अधिकतम डेढ़ किमी दूर मतदेय स्थल बनाकर लोगों को लोकतंत्र के बुनियादी अधिकार से जोड़ने की योजना बनाई है। इसीलिए इन दुर्गम क्षेत्रों में भी बूथ बनाए गए हैं। चंपावत जिले में 15 मतदेय स्थलों तक पहुंचने के लिए मतदान दलों को 10 किमी से अधिक की दूरी पैदल तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

चंपावत विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 17 किमी की पैदल दूरी पूर्णागिरि धाम से लगे कोटकेंद्री मतदेय स्थल की है जबकि बुंगा दुर्गापीपल बूथ तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 15 किमी और खिरद्वारी बूथ तक पहुंचने के लिए 14 किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। वहां रहने वाले लोगों को आए दिन इस समस्या से जूझना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा के अनुसार चंपावत सीट में 151 मतदेय स्थलों में 15 केंद्रों का पैदल फासला पांच किमी या उससे अधिक है जबकि लोहाघाट सीट में 182 मतदेय स्थलों में से सात स्थलों की पैदल दूरी पांच किमी से अधिक है। इसलिए दूरदराज केंद्रों की चुनाव टीमों को मतदान तिथि से दो दिन पूर्व 12 फरवरी को भेजा जाएगा।
स्वाला-पोथ सड़क को विस्तार देकर कोटकेंद्री तक पहुंचाने का प्रस्ताव भविष्य में रखा जाएगा। फिलहाल ये इलाके सड़क से कटे हैं।
- एमसी पांडे, ईई, लोनिवि, चंपावत।
चंपावत विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्र
मतदेय स्थल पैदल दूरी (किमी)
कोटकेंद्री 17
बुंगा दुर्गापीपल 15
खिरद्वारी 14
बकोड़ा 10
मनटांडे 10
आमनी 10
रियांसी 10
गंगसीर 10
डांडा 10
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्र
मतदेय स्थल पैदल दूरी (किमी)
मैरोली जगाधार 15
शील बरूयूड़ी 13
मंगललेख 10
नौलियागांव 10
भुम्वाड़ी 10
कोठेरा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed