फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No outsider labour accept in the survey of CWC

सीडब्लूसी के सर्वे कार्य में बाहरी श्रमिकों को रखने का विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
No outsider labour accept in the survey of CWC
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि क्षेत्र की कालीगूंठ ग्राम पंचायत के लोगों ने सीडब्लूसी (केंद्रीय जल आयोग) के सर्वे कार्य में बाहरी राज्यों के श्रमिकों को रखे जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी में एक ओर जहां रोजगार में स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। वहीं बाहरी राज्यों से श्रमिक बुलाकर कोरोना महामारी का खतरा भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से सीडब्लूसी के उप मंडल अभियंता को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के इस दौर में क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घर बैठे हैं। वहीं विभाग की और से किए जा रहे सर्वे कार्य में बाहरी राज्यों से लोगों को बुलाकर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं का हक छिना जा रहा है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग के कार्यों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मंजू पाडेय, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय, समाजसेवी मनोज पांडेय, बीडीसी सदस्य आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed