{"_id":"605b8caa8ebc3e593a1899a1","slug":"no-minister-or-mla-of-public-is-accused-of-corruption-state-president-champawat-news-hld419440791","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के किसी मंत्री या विधायक पर नहीं है भ्रष्टाचार के आरोप: प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के किसी मंत्री या विधायक पर नहीं है भ्रष्टाचार के आरोप: प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
चंपावत में सभा से पूर्व मंच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक, मंत्री चुफाल, विधायक गहतोड़ी और फर्त्
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा की सरकार उत्तराखंड में जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायक ईमानदारी से काम कर रहे हैं। किसी पर भी भ्रष्टाचार के के आरोप नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के माध्यम से सरकार के कार्यों और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। दावा किया कि भाजपा 2022 के चुनाव में पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें लाएगी।
चंपावत बस स्टेशन में बुधवार को जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक रजवार के संचालन में हुई जन सभा में कौशिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के असाधारण नेतृत्व और मार्गदर्शन से कोरोना से निपटने में प्रदेश सरकार ने सफलता हासिल की है। प्रवासियों को रोजगार और स्वरोजगार देने में भी सरकार ने शानदार काम किया। चंपावत सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में बन रही बारहमासी सड़क का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ सुगम आवाजाही और पर्यटन ही नहीं सूबे के विकास और कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी। विधायक कैलाश गहतोड़ी और पूरन सिंह फर्त्याल ने सरकार उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री चुफाल का स्वागत किया। इस मौके पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं से बैठक कर 2022 चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति च राय, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, हेमा जोशी, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, हयात सिंह माहरा, शिवराज कठायत, मोहन अधिकारी, टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि मौजूद थे।
फोटो 24 सीपीटी 04पी से 07पी तक
बाक्स
भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के चंपावत आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानेश्वर से लेकर चंपावत मोटर स्टेशन तक बाइक रैली निकालकर शक्ति-प्रदर्शन किया। रैली में जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय, महामंत्री शैलेश जोशी, सूरज बोहरा, पीयूष जोशी, हरीश जोशी, पारस महर, कमल रावत आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
पार्किंग स्थल में तब्दील हुआ बस स्टेशन, शहर में लगा जाम
चंपावत। स्टेशन रोड पर हुए कार्यक्रम के चलते शहर में काफी देर तक जाम की स्थिति रही। वाहनों के काफिले से सुबह साढ़े दस बजे से स्टेशन रोड सहित अधिकांश मार्गों पर वाहनों की अफरातफरी मची रही। इस वजह से लोगों को काफी झेलनी पड़ी। वहीं चंपावत का बस स्टेशन बुधवार को पार्किंग स्थल में बदल गया। कार और जीपों को स्टेशन में ही पार्क कराया गया था। इस वजह से रोडवेज की बसों का स्टेशन में प्रवेश करना और अपने गंतव्य को जाना भी दुष्कर रहा। बसों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।