फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No good for addicts in Holi, villagers will take action

होली में नशेड़ियों की खैर नहीं, ग्रामीण करेंगे कार्यवाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
No good for addicts in Holi, villagers will take action
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में होली के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में 24 मार्च से हर रोज होली गायन होगा। ग्रामीणों ने होली पर्व को नशा मुक्त रखकर उत्साह और उमंग के साथ मनाने का निर्णय लिया। रविवार को गांव के ऋषेश्वर मंदिर में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि होली का गायन गांव के ऋषेश्वर मंदिर में किया जाएगा। हर रोज सामूहिक रूप से महिला और पुरुष होली का गायन करेंगे।
विज्ञापन

छलड़ी के दिन होली को घर-घर घुमाया जाएगा। प्रधान ने कहा कि होली पर्व को पूर्ण रूप से नशा मुक्त रखा जाएगा। होली में नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चतुर्दशी के दिन शाम को शिवालय मंदिर में होली का गायन किया जाएगा। होली का चंदा गांव के हर परिवार से लिया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान रमेश राय, धर्मानंद राय, भैरव राय, पूरन चंद्र जोशी, उमापति राय, गंगादत्त राय, शंकर दत्त राय, दिनेश राय, प्रेमबल्लभ कापड़ी, जनार्दन राय, पूरन चंद्र राय, हरीश राय, राजेंद्र राय, मनोज राय, मनोज कापड़ी, नीरज राय, सचिन राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed