फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No applicant reached the mining auction in Ladhiya river

लधिया नदी में खनन नीलामी में नहीं पहुंचा कोई आवेदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
No applicant reached the mining auction in Ladhiya river
लोहाघाट (चंपावत)। राजस्व विभाग की ओर से बाराकोट और पाटी तहसील अंतर्गत पनार, सरयू और लधिया नदी में एकत्र आरबीएम (मलबे) के निस्तारण के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। बाराकोट तहसील की दो नदियों में आरबीएम के लिए जहां 13 लोग नीलामी में शामिल हुए, वहीं पाटी तहसील की लधिया नदी के लिए एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम आरसी गौतम की अध्यक्षता में बाराकोट तहसील के पनार और सरयू नदी में एकत्र मलबे के उठान के लिए नीलामी प्रक्रिया की गई। एसडीएम ने बताया कि बाराकोट तहसील के पनार नदी में रैघांव में 0.62 हेक्टेयर में 18 हजार घन मीटर मलबे की नीलामी के लिए सात लोग और सरयू नदी बौतड़ी में 3.711 हेक्टेयर क्षेत्र में 97500 घनमीटर मलबे की नीलामी के लिए छह लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पाटी तहसील के लधिया नदी में मछियाड़ बगेडा तोक में 1.885 हेक्टेयर क्षेत्र में नौ हजार घन मीटर मलबा उठान के लिए नीलामी की गई, यहां नीलामी में एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। नीलामी की अगली तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed