{"_id":"6aa18552615784e68c0e8173","slug":"nitin-navin-said-i-want-to-see-the-film-made-on-baba-neeb-karori-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: नितिन नवीन बोले- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: नितिन नवीन बोले- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
Wed, 09 Sep 2026 09:42 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:42 PM IST
सार
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नीम करौरी बाबा पर बनी फिल्म देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह भी यह फिल्म देखेंगे।
विज्ञापन
हल्द्वानी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक का शुभारंभ करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने के इच्छुक हैं। उनका कहना है कि वह भी इस फिल्म को देखेंगे। इस बात का उल्लेख राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में किया। उन्होंने माता नंदा-सुनंदा को भी प्रमाण किया। बोले इनके बगैर उत्तराखंड में कोई काम शुरू नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम के आने से पहले उतारे यूजीसी रोल बैक के होर्डिंग्स
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री और सनातन जागृति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन पांडे के रामपुर रोड में लगाए गए होेर्डिंग बुधवार को खूब चर्चा में रहे। प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आए। बुधवार की सुबह इस रोड में पांडे की ओर से भारी भरकम होर्डिंग्स लगा दिए गए जिसमें बड़े बड़े अक्षरों में यूजीसी रोल बैक लिखा था। जैसे ही भाजपाइयों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन फानन में पुलिस ने ऐसे सभी होर्डिंग्स उतरवा दिए गए। तब कहीं जाकर भाजपा नेताओं ने राहत महसूस की।
विज्ञापन