फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nine rural roads closed in the district

Champawat News: जिले में नौ ग्रामीण सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nine rural roads closed in the district
चंपावत। जिले में बारिश के चलते अभी तक नौ ग्रामीण सड़कें नहीं खुल पाई हैं। सड़क बंद होने से करीब पांच हजार से अधिक की आबादी के लिए आवाजाही मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में अगर लगातार सड़कें बंद रहेंगी तो उनका जीवन मुश्किल हो जाएगा। खेतीबाड़ी और दुग्ध उत्पादन कर वह जीवनयापन करते हैं। सड़क बंद रहेगी तो उनके लिए दूध और सब्जी बाजार तक पहुंचाना आसान नहीं होगा। उनके सामने जीवन यापन का खतरा हो जाएगा। ग्रामीण केदार ने बताया कि सब्जी नहीं बिकेगी तो उनकी मेहनत पूरी तरह बेकार जाएगी। उन्होंने प्रशासन से सड़क मार्ग खोलकर उन्हें राहत देने की मांग की है। आपदा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में नौ ग्रामीण सड़कें बंद है। इन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इधर चंपावत में सुबह कुछ देर बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ाई। करीब 9.30 बजे बारिश शुरू हुई जो करीब 11 बजे बंद हुई। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त होने से लोगों के लिए जरूरी सामान गांव तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed